by Unknown author

उत्साह और संकल्प के साथ मनाया जाएगा 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस: डीसी

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे देश में उत्साह और संकल्प के साथ मनाया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर खंड, उपमंडल और जिला स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला स्तरीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे लघु सचिवालय सभागार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता दिवस का उद्देश्य आमजन को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा मतदान के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने बताया कि यह दिन लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता जागरूकता और हर नागरिक की भागीदारी का उत्सव है। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित मतदाताओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping
Home
Order Now
Orders
Food
Help