by Unknown author

अन्न बचाओ, समृद्धि लाओ” अभियान से जुड़ा शान्ति इंटरनेशनल स्कूल, विद्यार्थियों ने ली भोजन अपव्यय न करने की शपथ

शान्ति इंटरनेशनल स्कूल पचेरी बड़ी में “अन्न बचाओ और समृद्धि लाओ” अभियान के अंतर्गत प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. पीतराम सिंह गोदारा ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को संबोधित करते हुए भोजन की महत्ता, अन्न के सम्मान और अपव्यय रोकने की आवश्यकता पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। डॉ. गोदारा ने कहा कि अन्न केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि संस्कृति, श्रम और प्रकृति का सम्मान है। उन्होंने बच्चों को यह संदेश दिया कि भविष्य की थाली तभी सुरक्षित रहेगी, जब आज का अन्न बचाया जाएगा।

डॉ. गोदारा ने कहा कि अन्न केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि संस्कृति, श्रम और प्रकृति का सम्मान है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों और स्टाफ को शपथ दिलाई गई कि वे अपनी थाली में उतना ही भोजन लेंगे, जितनी उन्हें भूख होगी, तथा अन्न को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य महावीर सिंह गोद, पूर्व व्याख्याता रणधीर सिंह यादव एवं निहाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भोजन की बर्बादी रोकना एक नैतिक और सामाजिक दायित्व है, जिसकी शुरुआत विद्यालयों से होनी चाहिए।

विद्यालय के निदेशक सुमेर सिंह एवं चेयरमैन जगदेव सिंह ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यालय स्तर पर इस अभियान को नियमित रूप से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई। इस अवसर पर पूनम यादव, मंजू यादव, विजेन्द्र सिंह, अंकित अग्रवाल, विशाल, रामानन्द, सुजाता यादव, सपना, ममता, मीना, वंदना, पारुल यादव, अर्चना, मनीषा एवं नीलम यादव सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।कार्यक्रम के अंत में सभी ने अन्न के सम्मान और भोजन की बर्बादी रोकने के संकल्प के साथ समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Home
News
Cafe
Donate
Help